आगर मालवा
आगर मालवा में कम्युनिटी हाल छावनी में सोमवार को जिला स्तरीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया। इसमें जिले के बालक एवं बालिकाओं ने कराते, जूडो, लाठी एवं जूजूत्सु का प्रशिक्षण लिया। बाद में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम के संरक्षक विनीत मालवीय ने बताया गया कि जीवन में आत्मरक्षा सम्बन्धी खेलों का अत्यंत महत्व है। हमारे यहां पूर्व में ऋषि गुरुकुल में शास्त्र के साथ साथ बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा की कला भी सिखाते थे। यह अब खेल का रूप ले चुकी है। आज के समय में बालिकाओं के लिए यह कला अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बालिका को आत्मरक्षा की कला सीखना चाहिए। जिससे वह अपने जीवन मे आने वाले किसी भी प्रकार के शत्रु का सामना कर स्वयं की रक्षा कर सके।